फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Yamuna Nagar News: आढ़तियों की हड़ताल से बिगड़ा लिफ्टिंग का शेड्यूल

Fri, 14 Apr 2023 01:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
विज्ञापन
विज्ञापन
यमुनानगर। जिले की अनाज मंडियों में आढ़तियों द्वारा की गई दो दिन की हड़ताल से खरीद व लिफ्टिंग का शेड्यूल बिगड़ गया है। खरीद न होने व गेट पास न कटने के कारण अनाज मंडियों में गेहूूं के ढेर लग गए हैं।
विज्ञापन

खरीद एजेंसियों द्वारा गेहूं का उठान भी कछुआ गति से किया जा रहा है। इससे किसान परेशान हैं। जिस सड़क पर गेहूं को सुखाया जाना है वहां पर गेहूं की बोरियां रखी हैं। ऐसे में किसानों को गेहूं सुखाने के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 13 अनाज मंडियों में अब तक 80620 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हो चुकी है। इसमें से अब तक 27 प्रतिशत यानि 21317 मीट्रिक टन गेहूं का ही मंडियों से उठान हो सका है।

खराब है सड़कों की हालत
गांव मुसिंबल के प्रभजोत सिंह ने बताया कि वह अनाज मंडी जगाधरी में गेहूं लेकर आए तो अधिकारियों ने उसमें नमी की मात्रा को ज्यादा बता दिया। मंडी में सड़कों की हालत बहुत खराब है। ऐसे में गेहूं को सुखाने के लिए कहां डाले। आवक बढ़ रही है लेकिन गेहूं डालने के लिए जगह नहीं है। आढ़तियों की तरफ से तो सहयोग मिल रहा है लेकिन मार्केट कमेटी से नहीं।
विज्ञापन



चार प्रतिशत भी नहीं उठा गेहूं
अनाज मंडी एसोसिएशन बिलासपुर के पूर्व प्रधान दलजीत सिंह बाजवा ने बताया कि बिलासपुर अनाज मंडी से अब तक चार प्रतिशत गेहूं भी नहीं उठा है। केवल डीएफएससी ने ही थोड़ा बहुत गेहूं उठाया है। हैफेड ने तो अभी एक बोरी नहीं उठाई है। मंडी में हालात खराब हैं। गेहूं की आवक बढ़ रही है। गेहूं सुखाने की पर्याप्त जगह न मिलने से किसान प्रशासन को कोस रहे हैं।


गेट पास कटने में लग रहा समय
गांव चाहड़ों के रोशन लाल ने बताया कि किसानों को कभी गेहूं में नमी तो कभी खराब दाने की कटौती काटने के नाम पर परेशान किया जा रहा है। मंडियों में गेहूं बेचने में काफी समय लग रहा है। इस वक्त गर्मी बढ़ने लगी है। इतनी गर्मी में किसान कहां आराम करे। एक ट्राली बेचने में ही किसान का पूरा दिन लग जाता है। गेट पास कटने में ही बहुत समय लग रहा है।

कोट
अनाज मंडियों में आढ़तियों ने हड़ताल कर दी थी। जिस कारण मंडियों में गेहूं की आवक तो हुई लेकिन खरीद नहीं। खरीद एजेंसियों को बोल दिया है कि वह गेहूं की खरीद में तेजी लाएं। अशोक कुमार डीएफएससी
विज्ञापन

-
जिले की अनाज मंडियों में बुधवार शाम तक हुआ गेहूं का उठान
अनाज मंडी खरीद उठान मंडी में बकाया
बिलासपुर 5627 208 5419
छछरौली 2768 300 2468
गुमथला राव 871 658 213
जगाधरी 5157 1232 3925
जठलाना 1325 400 925
खारवन 970 614 356
प्रतापनगर 4674 950 3724
सरस्वतीनगर 9642 1790 8966
रादौर 10946 1980 7852
रणजीतपुर 868 649 219
रसूलपुर 1340 310 1030
साढौरा 4766 1513 4353
यमुनानगर 45 00 45
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें