पिहोवा। गांव मुर्तजापुर में एक व्यक्ति ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त तरसेम 30 निवासी मुर्तजापुर के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पिता की शिकायत पर पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में बूटा सिंह ने बताया कि उसे सूचना मिली कि उसके बेटे तरसेम ने कोई जहरीला पदार्थ निगल लिया है, जिससे उसकी हालत काफी खराब है। उसे पिहोवा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वह तुरंत अस्पताल पहुंचा। यहां उपचार के दौरान उसके बेटे की मौत हो गई। आरोप लगाया कि उसके बेटे की मौत की जिम्मेदार उसकी पत्नी है। वह उसके कहने-सुनने से बाहर थी। इस कारण तरसेम काफी परेशान रहता था। तरसेम ने जहरीला पदार्थ निगल कर अपने बच्चों के सामने कहा था कि वह अपनी पत्नी से तंग आकर यह कदम उठाया है। शिकायत पर पुलिस ने पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।