फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान की छत गिरी, हादसा टला

Fri, 08 Jul 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
मकान की छत गिरने पर दिखाता मकान मालिक। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लाडवा में बृहस्पतिवार को एक मकान की छत गिरने से न केवल एक बड़ा हादसा होने से टल गया, बल्कि ईद का पर्व इस मुस्लिम परिवार को नया जीवनदान दे गया। ईद का पर्व होने के कारण ही यह परिवार सुबह जल्दी उठ गया। परिवार के जल्दी उठने के बाद यह छत गिर गई। जानकारी के अनुसार वीरवार को ईद का पर्व मनाने के लिए मुस्लिम समुदाय के लोग पिछले कई दिनों से तैयारी कर रहे थे।
विज्ञापन


लाडवा के वार्ड न. 9 के खेड़ा मंदिर के पास रहने वाला मुसरफ अली अपने परिवार के साथ रह रहा है। यह परिवार भी बृहस्पतिवार को ईद की तैयारियों को लेकर सुबह जल्दी उठ गया था। जैसे ही परिवार के सदस्य उठे उसके मात्र कुछ देर बाद ही अचानक मकान की छत गिर गई। जिस समय मकान की छत गिरी उस समय मकान के अंदर कोई नहीं था।

अचानक मकान की छत गिरने से मकान में रखे सामान को नुकसान पहुंचा, लेकिन एक बड़ी दुर्घटना होने से टल गई। मकान में मुसरफ अली अपने 6 परिवार के सदस्यों के साथ रह रहा है। मकान मालिक मुसरफ अली ने बताया कि ईद की तैयारियों को लेकर ही वह बृहस्पतिवार को जल्दी उठे थे। उसके बाद ही हादसा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें