फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रीकृष्ण जीवन चरित्र से संबंधित भजनों से बांधा समा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्य मंच पर वीरवार देर शाम भजनों की प्रस्तुति देते - फोटो : संस्थान
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रख्यात गायक सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर वीरवार को पहली बार अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में पहुंचे। उन्होंने सांस्कृतिक संध्या में भजनों से समा बांधा जिन पर पर्यटक झूमने को मजबूर हो गए।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड व उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक कला केंद्र पटियाला की तरफ से ब्रह्मसरोवर पुरुषोतमपुरा बाग में आयोजित सांस्कृतिक संध्या का शुभारंभ मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती, चेयरमैन अमरपाल राणा, चेयरमैन जय सिंह पाल, नैरोलेक मुंबई के वाइस प्रेजिडेंस राम मल्होत्रा, जेडएम नोएडा ईश मदान, हैरी जालंधर, केडीबी के मानद सचिव उपेंद्र सिंघल, मेला प्राधिकरण के सदस्य सौरभ चौधरी ने शुभारंभ किया। इसके बाद सुरेश वाडेकर व पदमा वाडेकर ने श्रीकृष्ण जीवन चरित्र से संबंधित भजनों की खास प्रस्तुति दी। उन्होंने ओंकार स्वरूपा व अंबिका जगदंबे, बड़ी देर भई नंद लाला सहित अनेक भजन प्रस्तुत किए।
सुरेश वाडेकर, पदमा वाडेकर व अन्य कलाकारों को सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि वे पहली बार इस महोत्सव में कुरुक्षेत्र आए हैं। यह बेहद ही अद्भुत आयोजन है। यहां हर किसी में गजब उत्साह बना हुआ है और आयोजन भी पूरे भव्य रूप से किया जा रहा है। भगवान श्रीकृष्ण के संदेश से जुड़े ऐसे महोत्सव से दूर तक संदेश जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें