फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: देशभक्ति के रंग में रंगी धर्मनगरी, भारत माता के गूंजे जयकारे; सांसद नवीन जिंदल ने किया शुभारंभ

Sun, 11 Aug 2024 12:07 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

सांसद नवीन जिंदल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दी तो वहीं उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई। 
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हर नागरिक में देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी होनी चाहिए।
विज्ञापन
सांसद नवीन जिंदल ने तिरंगा यात्रा को दिखाई हरी झंडी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

धर्मनगरी कुरुक्षेत्र रविवार को सुबह ही उस समय देशभक्ति के रंग में रंग गई जब तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। द्रोणाचार्य स्टेडियम से शुरू हुई तिरंगा यात्रा शहर भर में मुख्य मार्गों से निकाली गई, जिसमें सैंकड़ों युवाओं ने भाग लिया। इसके साथ ही यात्रा में साइकिलिस्ट, खिलाड़ी व विभिन्न संगठनों से जुड़े लोग, सरकारी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी शामिल हुए। यात्रा शुरू होते ही भारत माता की जय, वंदे मातरम के जयकारे गूंजने लगे।

विज्ञापन


हर नागरिक को तिरंगा फहराने का अधिकार दिलाने वाले सांसद नवीन जिंदल ने तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दी तो वहीं उन्होंने युवाओं में देशभक्ति की अलख जगाई। 
सांसद नवीन जिंदल ने कहा कि हर नागरिक में देश भक्ति की भावना कूट-कूट कर भरी होनी चाहिए। तिरंगे झंडे को हम अपने घर-संस्थान पर फहराएं या फिर अपने वाहन पर, तिरंगा को अपनी कलाई पर सजाए या फिर तिरंगा यात्रा या दूसरे किसी भी रूप में, यह सब हमें देश भक्ति के प्रति प्रेरित करता है।
विज्ञापन


विज्ञापन


यह हमारा दायित्व बनता है कि हम किसी भी स्तर पर तिरंगे का सम्मान कम न होने दें। हम 78वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, जो बेहद खुशी व उत्साह का मौका है। इस दौरान हमें खुद को देश के प्रति समर्पित करने का सकंल्प लेना चाहिए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें