शाहाबाद। अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन की बैठक मैसर्स तिलक राज धनपत राय के प्रतिष्ठान पर हुई, जिसमें प्रधान धनपत राय अग्रवाल ने अपने पिछले दो वर्षों के कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया और कार्यकाल समाप्ति पर प्रधान पद से त्यागपत्र दिया। सदस्यों के आग्रह पर, करतल ध्वनि के बीच, उन्हें लगातार चौथी बार एसोसिएशन का प्रधान चुना गया।
बैठक में उपस्थित त्रिलोचन सिंह हांडा, नंद बतरा, दीपक सिंघल, त्रिलोचन सिंगला, पवन गौतम एवं संजय गुप्ता सहित तमाम आढ़तियों ने पुष्प माला पहनाकर नव-निर्वाचित प्रधान का स्वागत किया। सदस्यों ने धनपत राय अग्रवाल को नई कार्यकारिणी के गठन का अधिकार भी सौंपा। एसोसिएशन के संरक्षक सुशील गर्ग ने बैठक की अध्यक्षता की। इस अवसर पर यशपाल सिंगला, बॉबी गुप्ता, सौरव गर्ग, पंकज गुप्ता, योगेश गोयल, भूपेंद्र राणा, रणधीर चढूनी, रविंद्र शर्मा, सोम प्रकाश गुप्ता व अन्य आढ़ती मौजूद रहे।