फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धाुओं ने मंदिर में की मां आदि शक्ति की पूजा

विज्ञापन
शाहाबाद। प्रभातफेरी में कालड़ा का स्वागत करते संस्था सदस्य। विज्ञ​प्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अखिल भारतीय श्री मारकंडेश्वर जनसेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत जगन्नाथ पुरी की प्रेरणा से श्री मारकंडेश्वर महादेव मंदिर ठसका मीरां जी में गुप्त नवरात्रों के अवसर पर नियमित हवन यज्ञ व पूजन किया जा रहा है। पूजन महंत जगन्नाथ पुरी के शिष्य स्वामी रामनाथ पुरी की ओर से पूरे विधि विधान से किया जा रहा है।
विज्ञापन

गुप्त नवरात्रों के चौथे दिन वीरवार को 12 ज्योतिर्लिंगों पर अनुष्ठान के बाद लाई गई मां भगवती की अखंड ज्योति पर मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया गया। स्वामी रामनाथ पुरी ने बताया कि नवरात्र के चतुर्थ दिन माता के शक्ति स्वरूप की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। गुप्त नवरात्र के प्रत्येक दिन शक्ति के अलग-अलग रूपों की पूजा की जाती है। गुप्त नवरात्र के चौथे दिन मां कुष्मांडा की आराधना का दिन होता है। इसके साथ भुवनेश्वरी का पूजन होता है। पृथ्वी को धारण करने वाली भुवनेश्वरी का पूजन करने से समस्त सुखों की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

इस अवसर पर स्वामी पृथ्वी पुरी, स्वामी अमरदास, बिल्लू पुजारी, मनोज कुमार, बलविंदर सिंह, राज कुमार व साक्षी मौजूद रदीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें