फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जग ज्योति दरबार में भजनों पर श्रद्धालु हुए झूमने को मजबूर

Fri, 29 Aug 2025 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री गणेश महोत्सव के दूसरे दिन वीरवार को जग ज्योति दरबार के महंत राजेंद्र पुरी ने अनुष्ठान करते हुए सर्वकल्याण की कामना की। महोत्सव के कार्यक्रमों में पूजन के साथ महंत राजेंद्र ने सुंदर एवं मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। उनके भजनों को सुनकर श्रद्धालु झूमने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शिव पार्वती नंदन गजानन की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है। जीवन में चल रही तमाम परेशानियों एवं कष्टों से भी मुक्ति मिलती है। साथ ही भजनों के बाद प्रसाद वितरण किया गया। श्रद्धालुओं ने भगवान गणेश के दर्शन लाभ उठाकर मनोकामनाएं मांगी। इस अवसर पर चंद्र प्रकाश, अशोक शर्मा, यशेंद्र गुप्ता, अनुज गुप्ता, मनविंदर सिंह, सुरेंद्र चीमा, बलदेव सिंह, उपासना, बबिता, ज्योति गुप्ता, कमला देवी, कुलविंदर, अजय राठी, विजय राठी व अक्षय राठी इत्यादि भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें