फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्रद्धालुओं ने बैंड-बाजों के साथ निकाली कलश यात्रा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में बैंड-बाजों के साथ कलश यात्रा निकालते श्रद्धालु। विज्ञ - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन रोड स्थित पटियाला बैंक कॉलोनी के मनोकामना सिद्ध श्री शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में श्री शिव महापुराण कथा शुरू कराई जा रही है। इसके निमित्त शिव-पूजन में वीरवार सुबह मुख्य यजमानों ने कलश यात्रा आरंभ की। यह यात्रा मंदिर से नगरखेड़ा और आसपास गलियों से होते हुए कथास्थल पहुंची।
विज्ञापन

मंदिर संचालक व पुजारी पंडित उमेश पाठक ने कहा कि शिव मंदिर के वार्षिकोत्सव के उपलक्ष्य में यह अनुष्ठान कराया जा रहा है। इसमें हरिद्वार से कथाव्यास आचार्य रमेश उन्नियाल 1 मई तक प्रतिदिन दोपहर बाद तीन से शाम छह बजे तक शिव महापुराण कथा सुनाएंगे। शनिवार 2 मई को सुबह नौ बजे हवन और दोपहर 12 बजे भंडारा दिया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य यजमान विनोद सिंगला, बीएन शर्मा, सुनील सिंगला, विशेष गर्ग राहुल सिंगला, अशोक सिंगला, दर्शन पुरी, महिंदर खन्ना, आचार्य द्वारिका प्रसाद मिश्र, सौरभ शास्त्री, उज्ज्वल शर्मा और सौर्यांश तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें