फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मंदिरों में उमड़े श्रद्धालु बम बम भोले का जयघोष

Tue, 11 Aug 2026 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्राचीन दु:खभंजन महादेव मंदिर में भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्राचीन दु:खभंजन महादेव मंदिर, श्री स्थाण्वीश्वर महादेव मंदिर, सर्वेश्वर महादेव मंदिर सहित विभिन्न शिवालयों में सावन के दूसरे सोमवार को हवन व पूजा-अर्चना की गई।
विज्ञापन

श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालकर भगवान भोलेनाथ से सर्वसुख-शांति व समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर में दिनभर बम-बम भोले और हर हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शिवलिंग को रुद्राक्ष की माला व फूलों से सजाया। भगवान शिव को बेलपत्र, पुष्प आदि अर्पित कर भक्तों ने आशीर्वाद प्राप्त किया। पुजारी सुशील शास्त्री ने कहा कि सावन सोमवार का विशेष धार्मिक महत्व है। भगवान शिव की पूजा से मन को शांति मिलने के साथ भक्तों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें