कुरुक्षेत्र। प्रसिद्ध दुखभंजन मंदिर में सोमवार को शिव भक्तों ने सबकी सुख-शांति के लिए पूर्ण आहुतियां डाल और पूजा-अर्चना की। शिवलिंग पर जल चढ़ाकर भोले नाथ को मनोभावों से प्रार्थना अर्पित की। शिवलिंग को रुद्राक्षमाला व फूलों से सजाया गया।
इस अवसर पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। पुजारी सुशील कुमार शास्त्री ने कहा कि भगवान शिव भोले भंडारी हैं और जग का कल्याण करने वाले हैं। सृष्टि के कल्याण हेतु जीर्ण-शीर्ण वस्तुओं का विनाश आवश्यक है। इस विनाश में ही निर्माण के बीज छुपे हुए हैं इसलिए शिव संहारकर्ता के रूप में निर्माण एवं नवजीवन के प्रेरक भी है। इस अवसर पर ज्ञानचंद पराशर, कुलवंत सिंह भट्टी, सुशील पुजारी, राजकमार शर्मा, ओम प्रकाश शर्मा, यशपाल शर्मा,राजपाल कोहली, वेद प्रकाश ग्रोवर, डाॅ. सत्य नारायण शर्मा, कृष्ण किशोर शर्मा, दर्शन पाहवा आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।