फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मां बगलामुखी प्रकोटत्सव महायज्ञ में श्रद्धालुओं ने डाली आहुति

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव धनीरामपुरा स्थित सिद्ध पीठ माता बगलामुखी मंदिर में मूर्ति पर पुष्पमाला चढ़ाते
विज्ञापन
पिहोवा। गांव धनीरामपुरा स्थित सिद्ध पीठ माता बगलामुखी मंदिर में आयोजित पंच दिवसीय मां बगलामुखी प्रकोटत्सव महायज्ञ के तीसरे दिन श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना की। इस दौरान विशेष रूप से वरिष्ठ भाजपा नेता जय भगवान शर्मा डीडी, नगर पालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि, सरपंच जेपी मैहला, रामलाल अरनैचा, संदीप मोर, स्योंसर, रमेश ककराला, सोमनाथ अरनैचा, संजय ठेकेदार, पार्षद जयपाल कौशिक, योगेश लक्की, रमेश वत्स, सुरेश राणा, गुलशन शर्मा सहित सैकड़ों श्रद्धालुओं ने पूजा की।
विज्ञापन

मंदिर के सेवादार व सरपंच विकल कुमार चौबे ने बताया कि शुक्रवार को यज्ञाचार्य डाॅ. अभिषेक की ओर से मंत्रोच्चारण के बीच महायज्ञ में आहुति डालीं। अब तक लगभग साढे तीन लाख आहुतियां डाली जा चुकी हैं। मंदिर के पीठाधीश महंत भीम पुरी ने कहा कि शारीरिक रोगों के साथ ही मानसिक रोगों, मनोविकृतियों से उत्पन्न विपन्नत से छुटकारा पाने के लिए यज्ञ चिकित्सा से बढ़कर अन्य कोई उपयुक्त उपाय या उपचार नहीं है। उन्होंने यज्ञ को जनकल्याण व वातावरण शुद्धि का सर्वोत्तम साधन बताया। मां बगलामुखी की उपासना केवल सांसारिक समस्याओं के समाधान तक सीमित नहीं है बल्कि यह साधक के जीवन में शक्ति, संतुलन और आत्मविश्वास का संचार भी करती है।
जयभगवान शर्मा ने कहा कि धार्मिक आयोजन केवल पूजा-पाठ तक सीमित नहीं होते बल्कि वे समाज को एक सूत्र में पिरोने का कार्य भी करते हैं। इससे आपसी प्रेम, सहयोग और भाईचारे की भावना मजबूत होती है। बगलामुखी महायज्ञ से आयु, आरोग्यता, विद्या, वंश वृद्धि, धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। यज्ञाचार्य डाॅ. अभिषेक कुश ने बताया कि भारी संख्या में श्रद्धालु यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं जो यज्ञ के समान फलदायी बताई गई है। इस अवसर पर सरपंच विकल चौबे, स्वामी महेश पुरी, स्वामी शिवदयाल पुरी, पं. गंगा प्रसाद शास्त्री, पं. अखिलेश तिवारी सहित भारी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

कुरुक्षेत्र। गांव धनीरामपुरा स्थित सिद्ध पीठ माता बगलामुखी मंदिर में मूर्ति पर पुष्पमाला चढ़ाते

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें