फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: श्याम भजनों पर झूमे श्रद्धालु, 56 भोग लगाए

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अमीन में संकीर्तन के दौरान श्याम बाबा का सजाया गया दरबार। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री खाटू श्याम परिवार सेवा समिति, खाटू धाम कुरुक्षेत्र की ओर से गांव अभिमन्युपुर (अमीन) स्थित राधाकृष्ण मंदिर के समीप धर्मशाला में श्याम संकीर्तन एवं भंडारा आयोजित किया गया। आयोजक वनखंडी खाटू श्याम संघ के सदस्यों ने श्याम पूजन कर बाबा को 56 भोग अर्पित किए। बाद में प्रसाद श्रद्धालुओं में वितरित किया गया।
विज्ञापन

गायक लखबीर सिंह लक्खा, गिफ्टी शर्मा और बब्बू चावला ने श्याम भजनों से समां बांधा। उन्होंने पलकें ही पलकें बिछाएंगे, जिस दिन श्याम प्यारे घर आएंगे, देना है तो दीजिए जन्म-जन्म का साथ और सांवली सूरत पे मोहन दिल दीवाना हो गया सहित कई भजन प्रस्तुत किए। भजनों पर श्रद्धालु, विशेषकर बुजुर्ग महिलाएं, झूम उठीं। हनुमान जी के भजन भी सुनाए गए। इसके बाद श्रद्धालुओं ने दरबार में माथा टेका और आरती में भाग लिया। पुजारी राजू पंडित, प्रधान सुभाष सुखीजा, विनीत राजपाल, राजू छाबड़ा, अशोक अरोड़ा, कृष्ण बुद्धिराजा, सोमनाथ, रमेश, शुभम, संजीव गुप्ता, अनिल प्रजापति, राजेश शर्मा, महावीर चौहान, सुनील और नीरज सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें