फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज ने फर्जी आरक्षण का लाभ लेने वालों पर जताई चिंता

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। भारतीय वाल्मीकि आदि धर्म समाज भारत के प्रांतीय संगठन हरियाणा की ओर से खंड के गांव बपदा में पत्रकार सम्मेलन आयोजित किया गया। इसमें पदाधिकारियों ने फर्जी अनुसूचित जाति प्रमाण पत्र बनवाकर आरक्षण का लाभ लेने के मामलों पर चिंता जताई और सरकार से सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रांतीय महासचिव वीर संजीव निशावर ने कहा कि अहिरवार समाज के कुछ लोग कथित तौर पर फर्जी पहचान के आधार पर अनुसूचित जाति के अधिकारों का लाभ उठा रहे हैं। प्रांतीय मुख्य प्रचार मंत्री वीर बलवंत बैंस ने भी बंजारा वर्ग के कुछ लोगों पर आरक्षण का अनुचित लाभ लेने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

सामाजिक कार्यकर्ता वीर राजू बुगाना ने कहा कि विभिन्न अनुसूचित जातियों को एकजुट कर हरियाणा आरक्षण रक्षा दल बनाया जाएगा। कानूनी सलाहकार वीर राज और मीडिया प्रभारी वीर सुरेंद्र वेद ने कौशल रोजगार में आरक्षण लागू करने और ऑनलाइन जाति प्रमाणीकरण पर रोक लगाने की मांग की। सम्मेलन में संगठन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें