फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर व सरस्वती तीर्थ में श्रद्धालुओं ने किया स्नान

विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती तीर्थ पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अमावस्या पर शुक्रवार को पवित्र ब्रह्मसरोवर और पिहोवा के सरस्वती तीर्थ पर पहुंचे सैकड़ों लोगों ने अपने दिवंगत परिजनों की आत्मिक शांति के लिए पूजा-अर्चना की और विधिवत पिंडदान किया। सुबह से ही तीर्थ स्थलों पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई, जिससे धार्मिक वातावरण भक्तिमय बना रहा।

श्रद्धालुओं की अधिक संख्या के कारण शहर की सड़क पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही और कई स्थानों पर जाम की स्थिति बनी रही। सरस्वती तीर्थ पिहोवा में हरियाणा के अलावा पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। तीर्थ पुरोहितों द्वारा पूरे विधि-विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए गए। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा पुख्ता प्रबंध किए गए। प्रमुख चौराहों और तीर्थ स्थलों के आसपास पुलिस बल तैनात रहा, वहीं ट्रैफिक पुलिस ने वाहनों की आवाजाही नियंत्रित करने के लिए विशेष इंतजाम किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की ओर से अमीन में अमावस्या पर विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। संजय सिंगला ने परिवार सहित माता मनसा देवी मंदिर में पूजा के बाद भंडारा लगाया। प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि अन्नदान समाज में भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ाता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें