फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लाठी धनोरा, बडोंदी, बरोट, जैनपुर जटान, ब्राहण, डूडा, डूडी, सलेमपुर में विकास कार्य होंगे तेज

विज्ञापन
लाडवा। विधानसभा के गांवों में धन्यवादी दौरे में लोगों की समस्या सुनती राज्य बाल कल्याण परिषद की
विज्ञापन
लाडवा। क्षेत्र के गांव लाठी धनोरा, बडोंदी, बरोट, जैनपुर जटान, ब्राहण, डूडा, डूडी, सलेमपुर, सम्भालखा और गांव सूरा में विकास कार्य तेज हाेंगे। गांवा में विकास कार्यों पर 21-21 लाख रुपये खर्च होंगे। यह राशि देने का एलान मुख्यमंत्री नायब सैनी की ओर से राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने किया। वे धन्यवादी दौरे पर गांवों में पहुंची थी। उन्होंने ग्रामीणों से लिखित में शिकायत व समस्याएं भी सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को उन्हें दूर करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार गरीबी को खत्म करने के लिए युवाओं को बिना खर्ची पर्ची योग्यता के आधार पर सरकारी नौकरी दे रही है, जिस घर में रोजगार आएगा उस घर की गरीबी उसी दिन दूर हो जाएगी। पहले की सरकारों में केवल मंत्री और विधायकों के बच्चे व रिश्तेदार ही सरकारी नौकरी पर लगते थे या नेताओं को खर्ची देने वाले का चयन होता था, लेकिन अब मुख्यमंत्री के बेटे को भी नौकरी के लिए योग्यता साबित करने पर ही सरकारी नौकरी मिलेगी। उपाध्यक्ष सुमन सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने चुनाव के दौरान महिलाओं से जो वादा किया था उस वादे को पूरा ही नहीं किया बल्कि दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना की आठवीं किस्त भी महिलाओं के खाते में भेज दी गई है।

लाडवा। विधानसभा के गांवों में धन्यवादी दौरे में लोगों की समस्या सुनती राज्य बाल कल्याण परिषद की

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें