कुरुक्षेत्र। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, जिला के अध्यक्ष साहिल सुधा ने बुधवार को पवित्र ज्योतिसर तीर्थ पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर विशेष पूजा-अर्चना में भाग लिया तथा देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए प्रार्थना की।
कार्यक्रम में साहिल सुधा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में भारत ने विकास, सुशासन, राष्ट्रीय सुरक्षा, डिजिटल क्रांति, बुनियादी ढांचे के विस्तार तथा गरीब कल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व उपलब्धियां हासिल की हैं। प्रधानमंत्री ने देश को विश्व पटल पर एक नई पहचान दिलाई है और देश को आत्मनिर्भर एवं विकसित राष्ट्र बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कार्य किए हैं। उन्होंने कहा कि जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, डिजिटल इंडिया, मेक इन इंडिया, स्वच्छ भारत अभियान तथा किसानों, महिलाओं और युवाओं के लिए चलाई गई अनेक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ देश के करोड़ों नागरिकों तक पहुंचा है।