शाहाबाद।अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विभाग
शाहाबाद। राजस्व संपदा के गांव पट्टी झामडा में लगभग पांच एकड़ में पनप रही अवैध काॅलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। काॅलोनी में बनी सड़कें, सीवरेज और मेनहॉल और गेट के अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया।
डीटीपी नवीन कुमार की रिपोर्ट के अनुसार गांव पट्टी झामडा में लगभग पांच एकड़ में अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला सामने आया था। इसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर जिला नगर योजनाकार विभाग की ओर से कार्रवाई करते हुए विभाग ने इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया है।
शाहाबाद।अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विभाग