फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अवैध काॅलोनी में निर्माण को किया नष्ट

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अवैध निर्माण को नष्ट करती जेसीबी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव मिर्जापुर व किरमिच में लगभग 8.5 एकड़ में पनप रही एक अवैध काॅलोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। ड्यूटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल के साथ अवैध काॅलोनी में बनी सड़कें, सीवरेज और मेनहॉल और गेट के अवैध निर्माण को पीले पंजे से हटाया गया।
विज्ञापन

डीटीपी विक्रम कुमार के मुताबिक विभाग के पास राजस्व संपदा थानेसर के गांव मिर्जापुर में लगभग 5.5 एकड़ में पनप रही एक अवैध काॅलोनी व गांव किरमिच में लगभग तीन एकड़ में पनपने का मामला आया था जिसके बाद विभाग की ओर से भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे। परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों ने न तो अवैध काॅलोनियों में किए जा रहे निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग की ओर से इन अवैध काॅलोनियों में निर्माण को नष्ट किया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें