फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अधिकारियों के लाख दावों के बावजूद मंडी में उठान प्रक्रिया सुस्त, मंडी में लगे गेहूं के कट्टों के अंबार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। उठान धीमा होने के कारण थानेसर अनाजमंडी की सड़कें भी गेहूं से ढक गई, जिसके चलते दिन - फोटो : संवाद
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी लाडवा में वीरवार को पोर्टल तो सुचारू रूप से चालू हो गया जिससे किसानों के गेटपास भी कट गए लेकिन मंडी से गेहूं का उठान नहीं होने के कारण मंडी में गेहूं के कट्टों के अंबार लगने शुरू हो गए हैं। इतना ही नहीं मंडी में ट्रैक्टर ट्राॅलियों से जाम की स्थिति पैदा हो गई।
विज्ञापन

किसान महिन्द्र जैनपुर, गुरनाम हड़तान, धर्मवीर आदि किसानों ने कहा कि अगर जल्दी उठान प्रक्रिया तेज नही हुई तो मंडी में और ज्यादा विकट स्थिति पैदा हो जाएगी। खाद्य विभाग के इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा ने जिला खाद्य विभाग को पत्र लिखकर ठेकेदार के खिलाफ सुस्त उठान के कारण 600 रुपये प्रति कट्टा यानी साढ़े तीन लाख रुपये के करीब जुर्माना लगाने के लिए कहा गया है।
इंस्पेक्टर अंकुर जांगड़ा ने बताया कि मंडी में 16 अप्रैल 2026 तक विभाग की ओर से कुल पांच लाख 39 हजार 320 कट्टों की खरीद की जा चुकी है। इसमें से श्रम व ढुलाई ठेकेदार मैसर्ज वीएस ट्रांसपोर्ट कंपनी की ओर से मात्र एक लाख 31 हजार 700 कट्टों का ही उठान का कार्य किया गया है। इस मंडी में अभी भी चार लाख सात हजार 620 कट्टों का उठान बकाया है। इन कट्टों के उठान के लिए 600 कट्टे प्रति ट्रक के हिसाब से समय पर उठान न करने के कारण विभागीय हिदायतानुसार जुर्माना लगाने के लिए लिखा गया है। मार्केट कमेटी सचिव संत कुमार ने भी ठेकेदार के खिलाफ जुर्माना लगाने के लिए विभाग को पत्र लिखा है। वहीं एसडीएम अनुभव मेहता ने कहा कि अनाज मंडी से गेहूं के उठान में किसी भी प्रकार की ढिलाई न बरतें और पूरी प्रक्रिया तेज गति से संचालित की जाए। खरीद कार्य में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करना प्रशासन की पहली प्राथमिकता है, ताकि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। फसल खरीद कार्यों से संबंधित सभी अधिकारी व कर्मचारी अनाज मंडी में अपनी ड्यूटी प्वाइंट पर नियमित रूप से उपस्थित रहें। खरीद सीजन के दौरान सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी और तत्परता के साथ कार्य करें। किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


वहीं एसडीएम अनुभव मेहता वीरवार को मार्केट कमेटी कार्यालय में आयोजित बैठक में पहुंचे। इस दौरान मार्केट कमेटी चेयरमैन डा. गणेश दत्त भी मौजूद रहे। बैठक में एसडीएम ने खरीद एजेंसी, उठान एजेंसी, आढ़ती, व्यापारी और अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें