फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आपत्ति के बावजूद ब्रह्मसरोवर पर फिर बनाई गई अस्थायी अनाजमंडी

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर परिसर में पड़ी गेहूं की ढेरियां। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गेहूं का सीजन चरम पर पहुंचने लगा है और आवक भी तेज होने लगी है। इसके साथ अनाज मंडियों में व्यवस्था लड़खड़ाने लगी है। धीमे उठान और आवक तेज होने के कारण अनाज मंडियां भरने लगी हैं। थानेसर अनाज मंडी के भी यही हालात बन चुके हैं।
विज्ञापन

इसके कारण हर सीजन की तरह इस बार भी मंगलवार को ब्रह्मसरोवर के आसपास अस्थायी अनाज मंडी लगाई जाने लगी है। ब्रह्मसरोवर के वीवीआईपी घाट के समक्ष पश्चिमी छोर की ओर बड़ी मात्रा में गेहूं की ढेरियां लगा दी गईं जिससे यहां आने वाले पर्यटक और श्रद्धालुओं के लिए परेशानी शुरू हो गई है।
सीजन शुरू होते ही कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा के समक्ष भी यह मुद्दा उठा था। वहीं स्पष्ट किया गया था कि हर बार ब्रह्मसरोवर के आसपास अस्थायी अनाज मंडी बना दिए जाने से हर रोज आने वाले हजारों पर्यटकों व श्रद्धालुओं को परेशानी झेलनी पड़ती है। वहीं केडीबी भी कई बार उपायुक्त के समक्ष इस पर आपत्ति जता चुकी है। इसके बावजूद इस बार फिर वही हालात बन गए हैं।
विज्ञापन

अब तक जिलेभर की अनाज मंडियों में दो लाख 10 हजार 490 एमटी गेहूं खरीदा जा चुका है। इसमें से महज 20 फीसदी 41590 एमटी उठान हो पाया है जबकि एक लाख 68 हजार 890 एमटी गेहूं उठान की इंतजार में हैं। वहीं मंगलवार को 57 हजार 876 एमटी गेहूं खरीदा गया जबकि उठान 15005 एमटी किया गया।
सीजन में गेहूं का 2585 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य दिया जा रहा है। अहम पहलू यह है कि जिले में 26586 एमटी गेहूं का उठान कार्य पूरा किया गया है।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने कहा कि मंडियों में किसानों की सुविधा के लिए पर्याप्त बिजली, पानी, सफाई व्यवस्था व अन्य मूलभूत सुविधाओं का ध्यान रखने के आदेश संबंधित अधिकारियों को दिए हैं। फसल का एक-एक दाना खरीदने के लिए व्यवस्था और प्रबंध सुनिश्चित किए गए हैं। ऐसे में किसान सहभागी बनते हुए खरीद कार्य में अपना योगदान दें।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर परिसर में पड़ी गेहूं की ढेरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें