फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: करोड़ों के बजट के बावजूद प्राची तीर्थ में गंदगी का अंबार, श्रद्धालु बिना स्नान लौटने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। महाभारत कालीन प्राची तीर्थ पर सफाई व्यवस्था बदहाल होने से श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। तीर्थ के पानी में जंगली घास और काई उगी हुई है, जबकि घाट के आसपास कूड़ा-करकट बिखरा पड़ा है। इससे उठने वाली दुर्गंध के कारण श्रद्धालुओं का यहां ठहरना भी मुश्किल हो रहा है। पंजाब, दिल्ली, हिमाचल और उत्तर प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से आने वाले श्रद्धालु गंदगी के चलते बिना स्नान किए लौटने को मजबूर हैं।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार, दिवाली के दौरान धार्मिक अनुष्ठानों के बाद पूजा सामग्री और अन्य अपशिष्ट घाट पर छोड़ दिए गए थे। नियमित सफाई नहीं होने से स्थिति और बिगड़ गई। सामाजिक संस्थाओं ने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से हस्तक्षेप कर तीर्थ की सफाई व्यवस्था दुरुस्त करवाने की मांग की है।
सरस्वती हेरिटेज बोर्ड के उपाध्यक्ष घुमन किरमिच ने बताया कि प्राची तीर्थ की देखरेख और सफाई की जिम्मेदारी अब पिहोवा नगरपालिका के पास है। नगरपालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि ने सफाई कर्मचारियों की कमी को अव्यवस्था का कारण बताया। उन्होंने कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड से सहयोग नहीं मिलने की बात भी कही और जल्द सफाई करवाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें