कुरुक्षेत्र। पुलिस लाइन में सोमवार को कर्मचारियों ने परेड का अभ्यास किया। परेड के दौरान उप पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार ने पुलिस कर्मचारियों को अच्छी ड्यूटी करने के लिए प्रेरित किया।
उन्होंने कहा कि अभ्यास निरंतर चलने वाली प्रकिया है। इस प्रकिया के तहत पुलिसकर्मियों को अभ्यास करवाया जाता है। इसी दौरान विभिन्न उपकरणों और तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। उन्होंने बताया कि जवानों को कैन शील्ड, आंसू गैस के गोले, एंटी राइट गन, टियर गैस गन जैसे उपकरणों के बारे में जानकारी दी गई।
उप पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस बल हमेशा आमजन की सेवा, सुरक्षा और सहयोग के लिए तत्पर रहता है। इस उद्देश्य पर खरा उतरने के लिए पुलिस कर्मचारियों का स्वस्थ और अपडेट रहना अति आवश्यक है क्योंकि समाज में हर रोज नई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। संवाद