फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: उपायुक्त ने उप तहसील में किया औचक निरीक्षण, अधिकारियों को दिए निर्देश

विज्ञापन
बाबैन। निरीक्षण के दौरान बातचीत करते उपायुक्त विश्राम मीणा। संवाद - फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म
विज्ञापन
बाबैन। उपायुक्त विश्राम मीणा ने उप तहसील कार्यालय बाबैन में वार्षिक निरीक्षण और गांव गुहन में गिरदावरी के संदर्भ में औचक निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान किसानों से समस्याएं जानीं। फसल प्रबंधन के लिए महत्वपूर्ण सलाह भी दी। डीसी ने कहा कि गेहूं की फसल की गिरदावरी (फसल सर्वेक्षण) का कार्य जमीन और बीजी गई फसलों का सरकारी दस्तावेजीकरण है। उद्देश्य गिरदावरी में सही खसरा नंबर, फसल का प्रकार और किसान का नाम दर्ज करना है ताकि किसानों को नुकसान या उपज का सही मुआवजा मिल सके।
विज्ञापन

मीणा ने वीरवार को उप तहसील कार्यालय बाबैन का निरीक्षण कर विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया। रबी फसलों विशेषकर गेहूं की गिरदावरी का उद्देश्य पटवारी की ओर से किए सर्वेक्षण की सटीकता को जांचना है। उप तहसील पहुंचने पर पेपरलेस रजिस्ट्रेशन, हेल्प डेस्क, राजस्व कोर्ट और ई-दिशा केंद्र का निरीक्षण कर उपलब्ध सेवाओं की समीक्षा की। कार्यालयों की व्यवस्थाओं का भी अवलोकन और स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने के निर्देश दिए। रजिस्टर और अभिलेखों की स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों को निर्देश दिए कि पेंडिंग म्यूटेशन, इंतकाल और गिरदावरी के मामलों को बिना विलंब ऑनलाइन किया जाए और प्रत्येक प्रकरण का समय पर निपटान सुनिश्चित किया जाए। राजस्व कार्यालय में नागरिकों से बातचीत कर समस्याएं जानीं। लंबित मामलों को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए। तहसील कार्यालय में लोगों ने पीने के पानी की समस्या रखी तो उपायुक्त ने जल्द ही तहसील परिसर में वाटर कूलर लगवाने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार गीता राम, कानूनगो साहब सिंह, सुरजीत सिंह, संदीप कुमार, पहलवान शर्मा, देवेंद्र, ऋषिपाल, मान सिंह, अंग्रेज सिंह, जगतार सिंह, रामकला, इकबाल और रविंद्र सहित अन्य मौजूद रहे।

बाबैन। निरीक्षण के दौरान बातचीत करते उपायुक्त विश्राम मीणा। संवाद- फोटो : दिन के साथ रातें भी होने लगीं गर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें