पिहोवा। बारिश के मौसम में पेयजल की गुणवत्ता के लिए पिहोवा क्षेत्र में स्वास्थ्य और जनस्वास्थ्य विभाग की टीमें लगातार पानी के सैंपल ले रही हैं। गांव-गांव पहुंचकर पानी की जांच की जा रही है और जहां जरूरत है, वहां पानी में दवाएं डालने के साथ लोगों को भी सावधानी बरतने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
भोर सैदा गांव में विभाग की टीम ने 10 पानी के नमूने लिए। साथ में इसकी भी जांच की कि गांव में पानी की क्लोरीनेशन व्यवस्था भी सही तरीके से काम कर रही है। इसके अलावा पिहोवा शहर और आसपास के क्षेत्रों में 15 नमूने लिए गए हैं। अरनेचा गांव, पिहोवा कॉलोनी और पुलिस स्टेशन के आसपास भी पानी की जांच की गई।
विज्ञापन
विभाग की टीम बारिश के दौरान पानी दूषित होने से बचाने के उपायों के बारे में लोगों को जानकारी दे रही है। लोगों को साफ पानी का इस्तेमाल करने और पेयजल को लेकर सावधानी बरतने के लिए कहा जा रहा है।
जेई अरविंद ने बताया कि विभाग की टीम पिहोवा और आसपास के क्षेत्रों में लगातार पानी के सैंपल ले रही है। बारिश के मौसम में पानी की गुणवत्ता पर नजर रखी जा रही है और जरूरत के अनुसार कार्रवाई की जा रही है।