फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: घना कोहरा बना आफत, ठिठुरन से कांपे लोग, बसों और ट्रेनों पर भी दिखा असर

Sun, 21 Dec 2025 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।  पूरा दिन इस तरह छाया रहा कोहरा। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में अलसुबह से 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। साढ़े 11 बजे कुछ देर के लिए हल्की धूप दिखाई दी लेकिन दोपहर होते-होते एक बार फिर आसमान में कोहरे की चादर छा गई। कोहरे और शीतलहर के कारण जनजीवन प्रभावित रहा। शीतलहर से तीसरे दिन भी लगातार ठिठुरन बनी रही।
विज्ञापन

कोहरे का सबसे ज्यादा असर सुबह और शाम के समय देखने को मिला, जब दृश्यता घटकर 15 से 20 मीटर तक सिमट गई। शुक्रवार देर रात दृश्यता मात्र 5 मीटर तक रह गई। ऐसे में वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। सड़कों पर वाहन लाइट जलाकर रेंगते नजर आए और कई स्थानों पर ट्रैफिक जाम जैसी स्थिति बनी रही। जिले में दिन का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली शीतलहर ने वातावरण में ठिठुरन को बढ़ाया। सुबह और शाम के समय बाजारों व सड़कों पर आवाजाही कम दिखाई दी।
कोहरे का असर ट्रेनों पर भी साफ नजर आया। दर्जनभर से अधिक ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं, जिससे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई यात्रियों को प्लेटफार्म पर लंबा इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

बॉक्स
सोमवार से मौसम में होगा बदलावा
मौसम विशेषज्ञ डॉ. ममता का कहना है कि रविवार के बाद मौसम में सुधार की संभावना है। आसमान साफ होने से धूप निकलने की उम्मीद जताई जा रही है, जिससे ठंड और कोहरे से कुछ राहत मिल सकती है। हालांकि तब तक लोगों को सतर्क रहने और आवश्यक सावधानियां बरतने की जरूरत है।
जरूरी सावधानियां
कोहरे में वाहन चलाते समय धीमी गति रखें, फॉग लाइट और डिपर का प्रयोग करें, सुबह-शाम अनावश्यक यात्रा से बचें, ठंड से बचाव के लिए गर्म कपड़े पहनें, बुजुर्गों व बच्चों का विशेष ध्यान रखें।
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र।  पूरा दिन इस तरह छाया रहा कोहरा। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें