फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घने कोहरे की मार : रेल यातायात अस्त-व्यस्त, कई ट्रेनें घंटों लेट

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। घने कोहरे ने रेल यातायात को बुरी तरह प्रभावित किया है। कम दृश्यता के कारण ट्रेनों की रफ्तार घटानी पड़ी। इससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। शनिवार को कई महत्वपूर्ण मेल, एक्सप्रेस और सुपरफास्ट ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चलीं या गंतव्य पर पहुंचीं। जम्मू तवी एक्सप्रेस (18309) और नेताजी एक्सप्रेस (12311) लगभग 1 घंटा 15 मिनट की देरी से चलीं। झेलम एक्सप्रेस (11077) करीब एक घंटा 30 मिनट और अमृतसर एक्सप्रेस (11057) भी लगभग एक घंटा 30 मिनट लेट रही। इसके अलावा ऊंचाहार एक्सप्रेस (14217) करीब 4 घंटे 30 मिनट की भारी देरी से चली। कोहरे का असर सुपरफास्ट ट्रेनों पर भी साफ दिखाई दिया। मालवा सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12919) लगभग 5 घंटे 15 मिनट, जबकि पश्चिम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12925) करीब 1 घंटा 45 मिनट देरी से चली। तेज रफ्तार के लिए जानी जाने वाली कालका शताब्दी एक्सप्रेस (12011) भी 1 घंटा 15 मिनट लेट रही। वहीं वापसी में झेलम एक्सप्रेस (11078) करीब 1 घंटे और सचखंड एक्सप्रेस (12716) लगभग 30 मिनट देरी से प्रभावित रही।
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों की गति नियंत्रित रखी गई। कोहरे के दौरान सिग्नल देखने में कठिनाई होती है। ऐसे में किसी भी तरह की दुर्घटना से बचने के लिए यह कदम जरूरी होता है। यात्रियों से अपील की कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति की जानकारी अवश्य लें और पर्याप्त समय लेकर स्टेशन पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें