फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: डेंगू का डंक जारी, एक दिन में मिले दो मरीज

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दवाई का छिड़काव करते हुए स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र। जिले में डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। बुधवार को दो मरीज मिलने के बाद इस सीजन में डेंगू के कुल मामलों की संख्या 25 हो गई है। मच्छरों के प्रजनन पर रोक लगाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने जांच अभियान तेज कर दिया है।
बुधवार को शहरी क्षेत्र कुरुक्षेत्र में 6216 घरों की जांच की गई। इनमें 24 घरों में मच्छरों का लार्वा मिला। विभाग ने लापरवाही मिलने पर 10 नोटिस जारी किए। अब तक जिले में डेंगू से किसी की मौत दर्ज नहीं की गई है। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने घरों में रखे पानी के बर्तनों और अन्य कंटेनरों की जांच की। कुल 24,369 कंटेनरों में से 25 में लार्वा मिला।
विज्ञापन

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रदीप ने बताया कि बुधवार को डेंगू के दो मामले सामने आए, जबकि दो मरीज स्वस्थ भी हुए। अब तक 23 मरीज ठीक हो चुके हैं। एक मरीज अस्पताल में भर्ती है और एक ओपीडी में उपचार ले रहा है। बुधवार को डेंगू जांच के लिए 25 सैंपल लिए गए।
विज्ञापन

-

सेक्टर-3 और शाहाबाद में फॉगिंग
डेंगू से बचाव के लिए शहरी स्थानीय निकाय की ओर से कुरुक्षेत्र के सेक्टर-3 और शाहाबाद में फॉगिंग करवाई गई। डॉ. प्रदीप के अनुसार, बुधवार को मलेरिया की जांच के लिए 124 ब्लड स्लाइड तैयार की गईं और 16 रैपिड डायग्नोस्टिक टेस्ट किए गए।


डेंगू से बचाव के लिए ये सावधानियां जरूरी
- घरों में कूलर, गमलों और बर्तनों में पानी जमा न होने दें।
- पानी की टंकियों और कंटेनरों को ढककर रखें।
- मच्छरों से बचने के लिए पूरी बाजू के कपड़े पहनें।
- सोते समय मच्छरदानी का इस्तेमाल करें।
- तेज बुखार या बदन दर्द होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
- आसपास पानी जमा होने पर उसे हटाएं और स्वास्थ्य विभाग को सूचना दें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें