फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थम नहीं रहा डेंगू का प्रकोप, 213 तक पहुंचा मरीजों का आंकड़ा

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खून की जांच करती टीम। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बेकाबू हो रहे डेंगू के प्रकोप से निपटने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एंटोमोलोजिस्ट टीम (कीट वैज्ञानिक) के साथ शहर में सर्वे शुरू कर दिया। पहले दिन शुक्रवार को टीम ने शोरगीर बस्ती, आकाश नगर और वशिष्ठ कॉलोनी में मच्छरों के घनत्व (डेंसिटी) का जायजा लिया। आज शनिवार को यह टीम शहर के सेक्टर, गांधी नगर, कीर्ति नगर समेत अन्य जगह पर सर्वे करेगी।
विज्ञापन

उधर, जिले में डेंगू के मामले नहीं थम रहे हैं। यहां अभी तक डेंगू के 213 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि चार डेंगू संदिग्ध लोगों की मौत हो चुकी है। शुक्रवार को टीम ने शांति नगर, कल्याण नगर, चक्रवर्ती मोहल्ला और शास्त्री नगर में डेंगू संदिग्ध 77 लोगों के सैंपल की जांच कराई, जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें दो लोगों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसके अतिरिक्त टीम ने कुल 9,733 घर और पानी जमा होने के 72,312 स्त्रोत की जांच की, जिसमें 11 घर समेत 30 जगह से डेंगू का लारवा बरामद हुआ। इसमें विभाग ने दूसरी बार लारवा मिलने वाले 11 घरों को नोटिस दिए हैं।
वहीं, विभाग ने डेंगू रोगियों के उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर आइसोलेशन वार्ड स्थापित कर दिए हैं। इससे डेंगू रोगियों को उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर करने की जरूरत नहीं होगी। जिला अस्पताल में डेंगू रोगियों के उपचार के लिए दो वार्ड पहले से स्थापित हैं। इन वार्डों में 22 डेंगू रोगी अपना उपचार करवा रहे हैं। इसके अलावा 15 रोगियों का घर पर ही उपचार चल रहा है। डेंगू का मामला मिलने पर विभाग पूरे इलाके में फॉगिंग करवा रहा है।
विज्ञापन




3,814 जगह से मिला चुका लारवा
अब तक विभाग की टीमें की ओर से कुल 13,04,357 घर और 45,47,368 कंटेनर को जांचा जा चुका है। इसमें टीम को घरों से 1,875 समेत कुल 3,814 जगहों से डेंगू का लारवा बरामद हो चुका है। इसमें विभाग दूसरी बार लारवा मिलने पर लोगों को नोटिस देता है। अभी तक ऐसे 1,094 लोगों को नोटिस थमाया गया है। इन लोगों पर कार्रवाई के लिए संबंधित स्थानीय विभाग को सिफारिश की गई है।



ज्यादा घनत्व वाली जगह पर होगा फोकस : डॉ. प्रदीप कुमार
जिला मलेरिया एवं सर्वेक्षण अधिकारी डॉ. प्रदीप कुमार ने बताया कि आज एंटोमोलोजिस्ट टीम अपनी रिपोर्ट विभाग को देगी। इसी तरह शनिवार को होने वाली जांच की रिपोर्ट अगले दिन प्राप्त होगी। इसमें विभाग मच्छरों की ज्यादा घनत्व वाली जगहों पर फोकस करेगा। इसमें विभाग की टीमें उस इलाके में फॉगिंग, एंटी लारवा गतिविधियां और जांच का दायरा बढ़ाया जाएगा। डेंगू के कुल 213 लोगों में से 176 लोग ठीक हो चुके हैं।

कुरुक्षेत्र। खून की जांच करती टीम। विज्ञप्ति

कुरुक्षेत्र। खून की जांच करती टीम। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें