फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगों के समर्थन में धरना-प्रदर्शन

विज्ञापन
लघु सचिवालय के बाहर धरना दे रहे शिक्षकों को संबोधित करता वक्ता। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। शिक्षा विभाग के निजीकरण नीति के विरोध में राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने बुधवार को 11वें दिन भी धरना-प्रदर्शन जारी रखा। शिक्षकों ने कांग्रेस से लाडवा विधायक मेवा सिंह को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा। विधायक ने उनकी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का भरोसा दिया।
विनोद मालरा ने बताया कि सरकार कक्षा पहली को छोड़कर दूसरी से निजी स्कूलों में दाखिला को प्रोत्साहन दे रही है। इसका मतलब है कि पहली कक्षा के बच्चों को सरकारी स्कूल में दाखिल करके उनके आधार, परिवार आईडी, बैंक खाते सरकारी स्कूलों के शिक्षकों से करा कर निजी स्कूलों में भेजा जाएगा। इससे प्रतीत होता कि सरकार शिक्षकों से केवल सरकारी योजनाओं के लिए काम लेना चाहती है। सरकार को बच्चों की पढ़ाई से कोई मतलब नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मालरा ने बताया कि विधायक मेवा सिंह को ज्ञापन सौंपकर उन्हें मांगों के बारे में जानकारी दी गई। विधायक ने उनकी मांगों का समर्थन करते हुए प्रदेश सरकार की नीतियों का विरोध किया। साथ ही विधायक ने उनकी मांगें मुख्यमंत्री तक पहुंचाने का आश्वासन दिया। इस मौके पर संदीप चौहान, सुरेश कुमार, मनीष कुमार, अशोक कुमार, देवदत्त, राजेंद्र टंडन, राजकुमार, दिलीप कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें