फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: झाड़-फूंक के नाम पर मांगे 200 रुपये, हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। किरमिच रोड की ओर ब्रह्मसरोवर के गेट के पास वीरवार को बीमारी ठीक करने के नाम पर की जा रही झाड़-फूंक को लेकर हंगामा हो गया। इंटरनेट पर वायरल वीडियो देखकर बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंचे थे। नीम की टहनी से झाड़ा लगाकर बीमारियों का उपचार करने का दावा किया जा रहा था। मौके पर पहुंचे लोगों से 200 रुपये प्रति व्यक्ति मांगे जाने पर विवाद खड़ा हो गया। देखते ही देखते भीड़ बढ़ गई और स्थिति संभालने के लिए पुलिस बुलानी पड़ी।
विज्ञापन

थाना केयूके पुलिस मौके पर पहुंची और झाड़-फूंक कर रहे मां-बेटे को अपने साथ थाने ले गई। दोनों रोहतक जिले के एक गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस ने पूछताछ के बाद उन्हें भविष्य में इस तरह की गतिविधि नहीं करने की चेतावनी देकर छोड़ दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले इंटरनेट पर एक वीडियो देखा था। इसमें दावा किया गया था कि नीम की टहनी से झाड़ा लगाकर कैंसर और हृदय रोग को छोड़कर लगभग सभी बीमारियों का उपचार किया जा सकता है। वीडियो देखने के बाद कई लोग इलाज की उम्मीद लेकर ब्रह्मसरोवर पहुंच गए।
लोगों के अनुसार वीडियो में झाड़ा लगाने के लिए किसी शुल्क की जानकारी नहीं दी गई थी। मौके पर पहुंचने के बाद उनसे 200 रुपये मांगे गए तो कई लोगों ने इसका विरोध किया। इसी बात को लेकर वहां मौजूद लोगों और झाड़-फूंक करने वालों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। सेक्टर पांच निवासी राजकुमार ने आरोप लगाया कि बीमारी से परेशान लोगों की मजबूरी का फायदा उठाकर उनसे रुपये लेना गलत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें