लाडवा। किसानों ने पार्षद शेर सिंह की अगुवाई में ई-दिशा केंद्र में लाडवा के एसडीएम नसीब कुमार को राक्षी नदी की पटरियों को पक्का करने के लिए मांग पत्र गुरुवार को सौंपा।
किसानों का कहना है कि बरसात के मौसम में उनके खेतों ओर घरों के नजदीक से राक्षी नदी की पटरी टूट जाती हैं, इसके कारण फसल और घरों में नदी का पानी चला जाता है। इससे लोगों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।
उन्होंने मांग पत्र के माध्यम से मांग की कि जल्द से जल्द स्थानीय प्रशासन व प्रदेश सरकार राक्षी नदी की पटरियों को पक्का कराए, ताकि बरसात के समय में राक्षी नदी में आए पानी से पटरी न टूटे और लोगों को नुकसान न हो। इस मौके पर कुलदीप सिंह, अवतार सिंह, गुरमीत सिंह, रजनीश, गुरजीत सिंह, देवेंद्र शर्मा, जगबीर सिंह, जय भगवान, राम, नरेश, गुरनाम सिंह, जसवंत सिंह, नरेंद्र कुमार सहित अन्य मौजूद रहे।