फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लिपिक वर्ग का धरना 22 वें दिन भी रहा जारी, दिन भर की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन

क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी संबाधित भारतीय मजदूर संघ के आह्वान पर चल रहा धरना वीरवार को 22 वें दिन भी जारी रहा, जिस दौरान लिपिकों ने जिला सचिवालय परिसर में जमकर रोष जताया तो वहीं भूख हड़ताल भी जारी रखी। हड़ताल के चलते सरकारी कार्यालयों में कामकाज पर पूरा असर दिखाई दिया। कार्य न होने के चलते लोगों को बैरंग लौटना पड़ा।
विज्ञापन

एसोसिएशन जिला सचिव नरेंद्र ने बताया कि राज्य कार्यकरिणी के आदेशानुसार धरने स्थल पर कारगिल युद्ध के शहीदों को याद किया गया और उनकी शहादत को नमन करते हुए कारगिल विजय दिवस मनाया गया। जिला संयोजक जगदीप ने बताया 24 जुलाई को पलवल जिले के लिपिक नरेश तेवतिया की धरने से घर लौटते समय सड़क हादसे में मौत हो गयी थी। आज पूरे प्रदेश में धरनास्थल पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी। राज्य कार्यकारिणी के सदस्य प्रवेश ने बताया कि आज सरकार और एसोसिएशन के प्रतिनिधि मंडल के बीच चंडीगढ़ सचिवालय में तीसरे दौर की वार्ता हुई, जिसमे कोई नतीजा नही निकला। एसोसिएशन के जिला उपप्रधान अन्नू ने बताया कि पांचवें दिन भी भूख हड़ताल भी जारी रही। उन्होंने बताया कि आज सभी भूतपूर्व सैनिक सुरेश, महावीर, अनिल,बलकार सिंह,राजपाल भूख हड़ताल पर रहे। एसोसिएशन के जिला सह संयोजक दर्शन ने बताया कि धरने के साथ साथ भूख हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक सरकार उनकी मांग नही मान नही लेती।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें