पिहोवा। उपमंडल को जिला बनाने की मुहिम उस समय और मजबूत हो गई जब वीरवार को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न पंचायतों व संगठनों ने पिहोवा संकल्प समिति के नेतृत्व में डिप्टी स्पीकर डॉ. कृष्ण मिड्डा को ज्ञापन सौंपा और उन्होंने भी पैरवी करने का पूरा भरोसा दिया।
डिप्टी स्पीकर कृष्ण मिड्डा ने कहा कि वे इस ज्ञापन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को सौंपेंगे और पूरजोर तरीके से पिहोवा को जिला बनाने की मांग करेंगे। क्योंकि पिहोवा का धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण स्थान है और हजारों की संख्या में लोग इस क्षेत्र में आते हैं लेकिन जिस तरह से इस क्षेत्र का महत्व है उस तरह की सुविधाओं की कमी है। यदि पिहोवा को जिला बनाया जाता है तो यहां दूसरे धार्मिक स्थलों की सुविधाएं उपलब्ध होंगी जिससे यहां पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इस मौके पर डॉ. सुदर्शन चुघ, रामधारी शर्मा, आशीष चक्रपाणि, जे पी मैहला, अक्षय नंदा, मोहित शर्मा सहित कई लोग मौजूद रहे।
पिहोवा। इंद्र सिंगला।
पिहोवा। इंद्र सिंगला।
पिहोवा। इंद्र सिंगला।
पिहोवा। इंद्र सिंगला।