फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिछड़ा वर्ग के आरक्षण आधार पर चेयरमैन व सदस्य बनाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा पिछड़ा वर्ग महासभा ने सिरसला रोड स्थित कार्यालय में बैठक की। इसमें विचार-विमर्श के बाद आरक्षण आधार पर चेयरमैन और मेंबर बनाने की मांग उठाई गई। बैठक की अध्यक्षता करते हुए रामकुमार रंबा ने कहा कि पिछड़ा वर्ग ओबीसी एक मजबूत संगठन है। यह वर्ष 2009 से समाज के लिए नि:स्वार्थ कार्य कर रही है। संगठन ने वर्ष 2014 से भाजपा को समर्थन देकर वर्ष 2019 और वर्ष 2024 में भी सरकार बनाई।
विज्ञापन

महासभा के अध्यक्ष रंबा ने सरकार से मांग करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी बोर्ड चेयरमैन और मेंबर 27 फीसदी पिछड़ा वर्ग के आधार पर बनाए जाएं। सभी नौकरियों के बैकलॉग भरे जाएं। सामाजिक संगठनों के मान-सम्मान में कमी नहीं आने दी जाए। संगठनों से अपील में बोले कि राजनीति न करके आपसी भाईचारा बनाए रखें। पार्टीबाजी से समाज और संगठन का नुकसान होता है। इस अवसर पर संरक्षक हाकम सिंह गुर्जर और प्रदेश महासचिव रोशन लाल धीमान सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें