फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पिहोवा को जिला बनाने की मांग के लिए सौंपा मांगपत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
पिहोवा। कस्बा पिहोवा को जिला बनाने की मांग के समर्थन में विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती को मांग पत्र दिया। इस मांग को लेकर जल्द ही एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री के मुलाकात भी करेगा।
विज्ञापन

पालिका अध्यक्ष आशीष चक्रपाणि और डॉ. सुदर्शन चुघ ने बताया कि पिहोवा धार्मिक नगरी होने के साथ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखता है।
पिहोवा क्षेत्र से गुजर रहे 152 और 152-डी हाईवे पिहोवा को अन्य जिलों और शहरों को जोड़ता है। पिहोवा की सीमा पंजाब के साथ लगती है। औद्योगिक दृष्टि से यहां कई उद्योग धंधे स्थापित हैं। इलाके से अनेक लोग विदेशों में रहते हैं। इस कारण पिहोवा आर्थिक दृष्टि से भी मजबूत है।
बताया कि धार्मिक दृष्टि से देश और विदेश से अनेक लोग अपने पितरों की गति व शांति के लिए सरस्वती तीर्थ पर पूजा कराने आते हैं। जिला बनने पर पिहोवा विकास और तरक्की की नई ऊंचाइयों को छुएगा। इस मौके पर डॉ. अवनीत वडैच, अधिवक्ता एसडी मुरार, विपिन काहडा, शशि शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें