फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: शाहाबाद रेलवे स्टेशन पर दो एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग

विज्ञापन
शाहाबाद। कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को ज्ञापन सौंपते लोग। विज्ञप्ति
विज्ञापन
शाहाबाद। पटियाला के रास्ते फाजिल्का से दिल्ली जाने वाली गाड़ी संख्या 14507 तथा दिल्ली से कालका जाने वाली गाड़ी संख्या 14331 के शाहाबाद मारकंडा स्टेशन पर ठहराव की मांग फिर उठाई जाने लगी है। शहर एवं आसपास के गांवों के वरिष्ठ एवं गणमान्य जनों ने इस संबंध में एक ज्ञापन कैबिनेट मंत्री कृष्ण बेदी को सौंपा है।
विज्ञापन

केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के नाम सौंपे गए ज्ञापन में उक्त दोनों रेलगाड़ियों के ठहराव की मांग की गई। माजरी मोहल्ला निवासी रामजी दास मक्कड़ ने बताया कि उक्त दोनों गाड़ियां दिल्ली से चलकर कुरुक्षेत्र से पहले समालखा, घरौंडा तरावड़ी व नीलोखेड़ी आदि ऐसे कई स्टेशनों पर रुकती हैं जिनकी आबादी शाहाबाद मारकंडा से काफी कम है। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 14507 व 14331 दोनों गाड़ियां पहले शाहाबाद मारकंडा रेलवे स्टेशन पर रुका करती थीं, जो कि वर्तमान में नहीं रुक रही हैं। ऐसे में शाहाबाद एवं आसपास के सैकड़ों गांवों के यात्रियों को या तो कुरुक्षेत्र अन्यथा अंबाला में उतरना पड़ता है, जिससे यात्रियों को न केवल आर्थिक नुकसान होता है अपितु यात्रियों का काफी अधिक समय भी बर्बाद हो जाता है। इस अवसर पर धर्मपाल मक्कड़, वरुण कुमार, राजेंद्र कटारिया, बलदेव सिंह नगला, हरीश मुंजाल एवं अनूप कुमार विक्की उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें