फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: आध्यात्मिक अनुशासन पर केयू में आज किया जाएगा मंथन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू में सोमवार को एक विशेष विस्तार व्याख्यान आयोजित किया जाएगा। इसका उद्देश्य युवाओं में आध्यात्मिक अनुशासन, सामाजिक जिम्मेदारी और राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
विज्ञापन

डॉ. भीमराव रामजी आंबेडकर अध्ययन केंद्र की ओर से कार्यक्रम सोमवार को 10:30 बजे केयू के सीनेट हॉल में होगा। इसमें युवा शक्ति, सोशल मीडिया और आध्यात्मिक अनुशासन विषय पर चर्चा होगी। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा मुख्यातिथि होंगे। आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. करतार सिंह और महर्षि वाल्मीकि संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजेंद्र कुमार अनायत भी मौजूद रहेंगे। केयू के कुलसचिव प्रो. वीरेंद्र पाल और स्वामीनारायण अक्षरधाम, नई दिल्ली से पूज्य स्वामीजी भी उपस्थित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें