बाबैन। दंगल का शुभारंभ करते विश्वकर्मा पांचाल धर्मशाला एंव महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एंव समाजसेव
कुरुक्षेत्र/ बाबैन। शरीफगढ़ गांव में कुश्ती दंगल का आयोजन किया गया। विश्वकर्मा पांचाल महासभा के प्रदेशाध्यक्ष एवं समाजसेवी साहब सिंह ठेकेदार खरींडवा ने दंगल का शुभारंभ किया और विधायक रामकरण काला ने भी मुख्य रूप से शिरकत की। दंगल में आए पहलवानों ने अपने दांव-पेंच से दर्शकों को रोमांचित किया। दंगल में मोहित दिल्ली और करनैल जींद पहलवान के बीच झंडी की कुश्ती हुई, जिसमें मोहित विजयी रहा।
दंगल में गौतम दुखेड़ी, निर्मल सुरखपुर, सोनू, राजन गौरीपुर जैसे नामचीन पहलवानों ने हिस्सा लिया। विजेता पहलवानों को साहब सिंह ठेकेदार खरींडवा ने पुरस्कार और सम्मान देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पहलवान श्यामसुंदर यारा, स्वर्ण सिंह चममू, हरी सिंह अमीन, पिंदा बराडा, मुखी पहलवान रंवा, जरनैल सिंह को पटका पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर साहब सिंह ने कहा कि ग्रामीण कुश्ती जैसे आयोजन से ग्रामीण खेल संस्कृति को मजबूत करने के साथ-साथ युवा प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का मौका देते हैं।