कुरुक्षेत्र। उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करत
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में उत्तर क्षेत्रीय अंतर विश्वविद्यालय बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 86 टीमों के करीब एक हजार खिलाड़ी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। पांच दिवसीय प्रतियोगिता में उत्तर क्षेत्र विवि के खिलाड़ी जीत के लिए जद्दोजहद कर रहे हैं।
खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने बताया कि दिल्ली यूनिवर्सिटी की टीम ने महाराजा भूपिंदर सिंह पंजाब स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की टीम को 47-71 के अंतर से हराया तथा लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी पंजाब की टीम ने चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी की टीम को 45-84 के अंतर से मात दी। वहीं, ग्राफिक इरा देहरादून यूनिवर्सिटी की टीम ने ग्राफिक इरा हिल्स देहरादून यूनिवर्सिटी की टीम को 65-59 के स्कोर से हराया जबकि पंजाब यूनिवर्सिटी पटियाला की टीम ने चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी मेरठ की टीम को 67-83 के अंतर से मात दी।
खेल निदेशक प्रो. डीएस राणा ने कहा कि प्रतियोगिता खिलाड़ियों में खेल कौशल निखारने का सर्वश्रेष्ठ मंच होता है। खेल द्वारा खिलाड़ियों में आत्मानुशासन, संयम, टीम भावना, नेतृत्व एवं व्यक्तित्व के गुणों का विकास होता है। उन्होंने विजेताओं को प्रोत्साहित किया और खेल भावना के साथ खेल को खेलने के लिए प्रोत्साहित किया। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को खिलाड़ियों के बीच फाइनल मुकाबले होंगे, जिसमें विद्यार्थी अपने कौशल के प्रदर्शन के साथ चैंपियनशिप को अपने नाम करेंगे।
कुरुक्षेत्र। उत्तर क्षेत्रीय अंतर विवि बास्केटबॉल पुरुष प्रतियोगिता में जीत के लिए जद्दोजहद करत