कुरुक्षेत्र। 38वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव के लिए रवाना होते हुए कुवि प्रतिभागियों क
कुरुक्षेत्र। भारतीय विश्वविद्यालय संघ नई दिल्ली द्वारा प्रायोजित 38वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव का आयोजन एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में किया जा रहा है। इसमें भाग लेने के लिए शनिवार को कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय प्रतिभागियों का दल रवाना हुआ। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने दल के सभी सदस्यों, प्रतिभागियों को प्रतिभा का प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।
युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक प्रो. विवेक चावला ने बताया कि तीन से सात मार्च के बीच एमिटी यूनिवर्सिटी नोएडा में आयोजित होने वाले 38वें अखिल भारतीय राष्ट्रीय युवा महोत्सव में देश के आठ जोन की सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का मंचन होगा, जिसमें 130 विश्वविद्यालय के प्रतिभागी हिस्सा लेंगे। कुवि का दल 10 गतिविधियों में भाग लेगा, जिसमें नाटक विधा, नृत्य, संगीत, साहित्य एवं ललित कला शामिल है।
युवा सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग की उपनिदेशक डॉ. सलोनी पवन दीवान ने बताया कि आठ से 12 फरवरी को ओम स्टर्लिंग ग्लोबल विश्वविद्यालय में आयोजित नॉर्थ वेस्ट जोन प्रतियोगिताओं में कुवि प्रतिभागियों ने 10 विधाओं में अव्वल स्थान पाए। वहीं विजेता टीम इस प्रतियोगिता में भाग ले रही है। प्रतियोगिता में यूटीडी, आर्य कॉलेज पानीपत, एसडी महाविद्यालय अंबाला कैंट के विद्यार्थी भाग ले रहे हैं।