फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra: हर्ष एनकाउंटर मामले में रोड धर्मशाला में हुई बैठक, प्रतिनिधिमंडल CM से मिलने के लिए चंडीगढ़ रवाना

Thu, 13 Aug 2026 01:29 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)

सार

बलकार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पहले हरियाणा निवास स्थान पहुंचेगा और उसके बाद मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित निवास पर मुलाकात करेगा। आगे इनके साथ विधानसभा स्पीकर हरविंद्र सिंह कल्याण व विधायक सतपाल जांबा सहित पूर्व विधायक भी शामिल होंगे।
विज्ञापन
रोड महासभा के अध्यक्ष बलकार की अध्यक्षता में प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ रवाना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर्ष एनकाउंटर मामले को लेकर रोड धर्मशाला से रोड महासभा के अध्यक्ष बलकार की अध्यक्षता में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिलने चंडीगढ़ रवाना हो गया है। इस प्रतिनिधिमंडल में 30 से 32 लोग शामिल हैं, जो छह-सात गाड़ियों  लेकर रवाना हुए हैं। प्रतिनिधिमंडल में वरिष्ठ उप-प्रधान सुभाष चंद, संयुक्त सचिव जोगिंदर सिंह, जसबीर साकरा, सदस्य जोगिंदर पंजोखरा, प्रेस सचिव हरपाल ज्ञानी, विकास पबनावा, जोगिंदर नलवी खुर्द (करनाल) समेत अन्य सदस्य शामिल हैं। 

विज्ञापन


बलकार ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल पहले हरियाणा निवास स्थान पहुंचेगा और उसके बाद मुख्यमंत्री के चंडीगढ़ स्थित निवास पर मुलाकात करेगा। आगे इनके साथ विधानसभा स्पीकर हरविंद्र सिंह कल्याण व विधायक सतपाल जांबा सहित पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। यह प्रतिनिधिमंडल हर्ष एनकाउंटर मामले से जुड़े मुद्दों पर मुख्यमंत्री से चर्चा कर करनाल एसपी पर हत्या का मामला दर्ज करने व विधायक जगमेंद्र आंनद के त्याग पत्र की मांग करेगा व एनकाउंटर की सही जांच के लिए सिटिंग जज के नेतृत्व में जांच की मांग करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें