कुरुक्षेत्र। केयू मीडिया संस्थान में एंटी-रैगिंग दिवस पर छात्रों को संबोधित करती हुई निदेशिका ड
- फोटो : Samvad
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के जनसंचार एवं मीडिया प्रौद्योगिकी संस्थान में एंटी-रैगिंग दिवस पर विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्परिणामों और इसके कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने रैगिंग से दूर रहने और परिसर में सुरक्षित व सम्मानजनक माहौल बनाए रखने की शपथ ली। संस्थान की निदेशक प्रो. बिंदु शर्मा ने कहा 12 से 18 अगस्त तक एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया जा रहा है। विद्यार्थियों को जागरूक करने के लिए स्लोगन लेखन और पोस्टर मेकिंग जैसी गतिविधियां भी कराई जा रही हैं। कार्यक्रम में शिक्षक, गैर-शिक्षक कर्मचारी, शोधार्थी और विद्यार्थी मौजूद रहे। संवाद