फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्व कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं : सुमिता

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। वीसी में हिस्सा लेते उपायुक्त व अन्य अ​धिकारी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। प्रदेश की वित्तीय आयुक्त व राजस्व आयुक्त सुमिता मिश्रा ने मंगलवार को चंडीगढ़ से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से प्रदेशभर के उपायुक्तों व राजस्व अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि राजस्व विभाग से संबंधित सभी कार्य तय समय सीमा में पूरे किए जाएं और किसी भी सूरत में इंतकाल कार्य लंबित न रखें जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि राजस्व विभाग से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और समयबद्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश स्तर पर सख्ती बढ़ा दी गई है। किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं चलेगी और आमजन को समय पर सेवाएं मिलें, यही प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि पेपरलेस रजिस्ट्री निर्धारित समय में होनी चाहिए और टोकन पांच दिन से अधिक लंबित न रहें। उपायुक्तों को निर्देश दिए गए कि वे जिला राजस्व अधिकारी, तहसीलदार और नायब तहसीलदार से हर सप्ताह कार्यों की रिपोर्ट लें और कानूनगो की जिम्मेदारी भी तय करें।
उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि जीरो मोटेशन ड्राइव के तहत लंबित इंतकाल आगामी 15 दिनों में पूरे कर दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अब तक 10 हजार 152 पेपरलेस रजिस्ट्रियां हो चुकी हैं। ततीमा, तक्सीम, टोकन, जमाबंदी और डिमार्केशन जैसे कार्य भी समयबद्ध ढंग से किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

डीआरओ, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों को टोकन लंबित न रखने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही प्रतिमाह कम से कम 15 तक्सीम कार्य पूरे करने को कहा गया है। एसडीएम को भी राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा कर रिपोर्ट उपायुक्त कार्यालय भेजने के निर्देश दिए गए।

कुरुक्षेत्र। वीसी में हिस्सा लेते उपायुक्त व अन्य अधिकारी। विज्ञप्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें