कुरुक्षेत्र। लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित नॉर्थ ईस्ट जोन इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप में सेक्टर-13 कुरुक्षेत्र के युवा दीपक रोहिल्ला ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया। दीपक ने -81 किलोग्राम भार वर्ग में मुकाबला करते हुए देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों से आए अनुभवी और मजबूत खिलाड़ियों को कड़ी टक्कर दी।
प्रतियोगिता के शुरुआती दौर से ही दीपक ने आत्मविश्वास और बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया। एक के बाद एक मुकाबले जीतते हुए उन्होंने सेमीफाइनल तक का सफर तय किया। हालांकि सेमीफाइनल में उन्हें कड़ा मुकाबला झेलना पड़ा, लेकिन दीपक ने हार नहीं मानी और कांस्य पदक हासिल किया। दीपक नीलम विवि कैथल के बीएससी स्पोर्ट्स के छात्र है। विवि खेल निदेशक ने दीपक को दी।
दीपक ने बताया कि कांस्य पदक जीतने के बाद अब आगामी ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी जूडो चैंपियनशिप की तैयारी में जुट गए हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने कोच, माता-पिता और विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट खेल सुविधाओं को दिया। संवाद