फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: केशव पार्क में सजी 1008 कुंडीय महायज्ञशाला

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी के केशव पार्क में 1008 कुंडीय यज्ञशाला सज चुकी है, जिसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। यज्ञशाला को राजस्थान के 45 कारीगरों ने बांस व सरकंडों के साथ खास कारीगरी से तैयार किया है। इसमें 18 मार्च से मंत्रोच्चार के साथ इन सभी 1008 यज्ञकुंडों में आहुतियां डाली जाएगी। यह महायज्ञ 27 मार्च तक चलेगा।
विज्ञापन

ऋषिकेश से कुरुक्षेत्र की धरा पर 102वां जन कल्याण 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ करने जा रहे जगतगुरु त्रिपुरा पीठाधीश्वर यज्ञ सम्राट हरिओम महाराज वीरवार को महायज्ञशाला को देखने पहुंचे। यहां उन्होंने बताया कि कुरुक्षेत्र चार धाम से कहीं अधिक फल देने वाला धर्म स्थान है। उन्होंने बताया कि वे पर्यावरण को शुद्ध करने के उद्देश्य से महायज्ञ करते आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि महायज्ञ में आहुतियां डालने वालों पर भी प्रभु की असीम कृपा बरसेगी। ऐसे पुनीत कार्य में सभी को बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेना चाहिए। इस आयोजन में हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, राजस्थान आदि राज्यों से श्रद्धालु शिरकत करेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें