फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जोहड़ में डूबे दो साल के मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बाबैन। रुड़की गांव में दो साल के मासूम बच्चे समीर की जोहड़ में डूबने से मौत हो गई, जिस पर थाना प्रभारी राजपाल ने भी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच परिजनों को ढांढ़स बंधाया। बताया जा रहा कि समीर अपने घर के बाहर गली में खेल रहा था और कुछ देर बाद वहां से लापता हो गया था। जब घर नहीं लौटा तो परिजनों की चिंता बढ़ गई और परिजनों एवं गांव के लोगों ने चारों ओर काफी तलाश की लेकिन समीर का कुछ भी पता नहीं चला।
विज्ञापन

गांव वाले बच्चे की तलाश में गन्ने के खेतों और गांव के साथ लगते जोहड़ को खंगालते रहे लेकिन समीर का कुछ भी पता नहीं चला। रात के 9 बजे जब दोबारा गांव के लोग जोहड़ में बच्चे की तलाश कर रहे थे तो वह बेहोशी की हालत में जोहड़ की झाड़ियों में पानी के बीच फंसा मिला था। उसे तुरंत पानी से बाहर निकाला और उसे बाबैन के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इससे परिवार व गांव में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें