कुरुक्षेत्र। इंग्लैंड भेजने के नाम पर पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों ने 16.83 लाख रुपये लेकर शिकायतकर्ता को विदेश नहीं भेजा। थाना कृष्णा गेट में दर्ज शिकायत में लवप्रीत निवासी कमोदा ने बताया कि आरोपी रविंद्र सिंह और मनदीप संधू ने 28 लाख रुपये में उसे पत्नी समेत यूके भेजने का आश्वासन दिया था। विश्वास करके उसने कागजात तैयार करने के लिए गूगल पे के जरिए करीब चार लाख रुपये मंदीप के खाते में डाल दिए और फिर एक लाख से ज्यादा रविंद्र के पास गूगल पे किए। कुछ समय बाद ब्याज पर रुपये उठाकर 9.84 लाख रुपये आरोपियों को दिए थे। रुपये लेने के बाद आरोपियों ने फोन उठाने बंद कर दिए। उसने अपने रुपये व पासपोर्ट वापस मांगे तो आरोपी धमकी देने लगे। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद