फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच घंटे हाइवे रहा जाम, लोगों के अटके जरूरी काम

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र । जीटी रोड पर बस का इंतजार करते यात्री। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
कृषि कानून के खिलाफ नेशनल हाईवे कुरुक्षेत्र सीमा पर किसान संगठनों द्वारा दिए धरने से हाईवे करीब पांच घंटे बंद रहा। जिस वजह से दिल्ली से चंडीगढ़ और चंडीगढ़ से दिल्ली जाने वाला यातायात बुरी तरह से प्रभावित हुआ। लिहाजा नेशनल हाईवे पर जाम न लगे इसलिए प्रशासन द्वारा वाहनों को दूसरों रूटों पर डायवर्ट किया गया। भारी संख्या में पुलिस बल हाईवे पर दिनभर व्यवस्था बनाए रखने के लिए मुस्तैद रहा, लेकिन दोपहर होते-होते व्यवस्था डगमगा गई और कई जगह जाम की स्थिति पैदा हो गई। किसानों द्वारा निलोखेड़ी के पास रायपुर रोड़ान में तीन कृषि कानूनों की वापसी की मांग को लेकर दोपहर 12 बजे से सायं चार बजे तक धरना दिया। हालांकि यह धरना चार घंटे का था, लेकिन खत्म होते-होते इसे पांच घंटे लग गए।
विज्ञापन

इस दौरान यातायात पर काबू पाने के लिए कुरुक्षेत्र सीमा में शाहाबाद से लेकर गांव उमरी तक पांच जगह से प्रशासन द्वारा रूट डायवर्ट किए गए। अंबाला से दिल्ली की ओर जाते सबसे पहले शाहाबाद से लाडवा रोड पर, उसके बाद पिपली से पांच किमी पीछे बाबैन, फिर पिपली चौक से लाडवा रोड, उससे आगे सेक्टर तीन के मोड़ और फिर उमरी के पास से रूट डायवर्ट किए गए। हाईवे का ट्रैफिक शहर में प्रवेश कर जाने से कई जगह जाम लग गए, जिस कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
नौकरी के लिए दस्तावेज जमा कराने जाना था अंबाला : अरूण
करनाल वाली अरूण ने कहा कि उसने प्राईवेट बैंक में नौकरी के लिए आज दस्तावेज जमा करवाने अंबाला जाना था। उसे किसान आंदोलन के बारे सूचना नहीं थी, जिस वजह से वह सुबह 11 बजे बस में करनाल से अंबाला के निकला और फिर कुरुक्षेत्र पहुंचने पर बस आगे नहीं गई। वह अब न तो वापिस अपने घर जा सका और न ही अंबाला। अरूण सुबह से लेकर शाम तक बस के इंतजार में पिपली चौक पर खड़ा रहा।
विज्ञापन

पंजाब से दिल्ली जाना था, लेकिन कुरुक्षेत्र में अटक गया : राजू
पंजाब से दिल्ली जा रहे राजू ने कहा कि छह नवंबर को उसके रिश्ते में भाई की शादी है, वह अपने घर से तो समय पर निकला था, लेकिन उसे नहीं पता था कि हाईवे जाम होगा। अब भाई के दिल्ली से बार-बार फोन आ रहे हैं और वह यहां कुरुक्षेत्र में खड़ा बस का इंतजार कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें