फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: महोत्सव में घूमने आई युवती की मौत

Tue, 10 Dec 2024 02:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में परिवार के साथ घूमने आई युवती की अचानक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 22 वर्षीय कोमल निवासी बरवाला जिला हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने परिजनों के बयान पर इत्तेफाकिया रपट दर्ज की है।
विज्ञापन

थाना केयूके में दिए बयान में हैप्पी निवासी बरवाला ने बताया कि वह अपने जीजा जगबिंद्र सिंह, बहन कमलेश, कोमल व परिवार के अन्य सदस्याें के साथ गीता महोत्सव में घूमने आए थे। वह लोग ब्रह्मसराेवर के पश्चिमी छोर की तरफ घूम रहे थे। इस दौरान उसकी छोटी बहन कोमल अपने मोबाइल में सेल्फी लेने लगी। अचानक वह नीचे गिर गई। उन्होंने उसे एलएनजेपी अस्पताल पहुंचाया। यहां चिकित्सकाें ने उसकी बहन की जांच करके उसे मृत घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें